दुर्घटना देहरादून राज्य समाचार

श्रीनगर में जंगल की आग से झुलसी महिला, दो अस्पतालों में भटकने के बाद दून में किया भर्ती

 

श्रीनगर में जंगल की आग से झुलसी महिला, दो अस्पतालों में भटकने के बाद दून में किया भर्तीमहिला घर के पास के जंगल में चारापत्ती लेने गई थी। इसी दौरान थोड़ी दूर पर जंगल में आग लगी हुई थी, तभी तेज हवा चली और महिला आग की चपेट में आने से झुलस गई।जंगल की आग में जलकर एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई।

 

वह घर के पास जंगल में चारापत्ती लेने गई थी तभी तेज हवा चली और महिला आग की चपेट में आ गई। आसपास के लोग उन्हें बेस अस्पताल श्रीकोट लेकर पहुंचे। महिला करीब 85 प्रतिशत झुलस गई थी। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर ऋषिकेश रेफर कर दिया। मगर यहां बेड न मिलने पर परिजन उन्हें देहरादून ले गए और यहां भर्ती किया गया। गांव दूर होने के कारण घटना की जानकारी का दो दिन बाद पता चला।ब्लॉक कीर्तिनगर की ग्राम पंचायत मणजूली की ग्राम प्रधान रेखा देवी व अमरजीत सिंह ने बताया कि बीते सात मई को कांति देवी (62 वर्ष) पत्नी विजय सिंह घर के पास के जंगल में चारापत्ती लेने गई थी। इसी दौरान जंगल थोड़ी दूर पर आग लगी हुई थी तभी तेज हवा चली और महिला आग की चपेट में आने से झुलस गई। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे।रेखा देवी ने बताया कि महिला को परिजन और ग्रामीण बेस अस्पताल श्रीकोट लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने बताया कि महिला करीब 85 प्रतिशत झुलस गई है। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।

बेड नहीं मिला तो उन्हें देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां महिला का उपचार किया जा रहा है। वहीं ग्राम प्रधान सहित परिजनों ने वन विभाग से महिला के उपचार के लिए आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।

Related posts

4 जून को देहरादून के इस इलाके में नहीं जा पाएंगे भारी वाहन, पुलिस ने जारी किया ये रुट डायवर्ट

वन विभाग की कार्यशैली पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Dharmpal Singh Rawat

हाथीबकड़ला : दुर्घटनाओं का कारण जानने परिवहन की तकनीकी टीम पहुंची घटनास्थल

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment