धार्मिक पर्यटन राज्य समाचार स्वास्थ्य

यमुनोत्री धाम: दो और यात्रियों की माैत, अब तक गई 73 श्रद्धालुओं की जान

चारधाम यात्रा में भीड़ बढ़ने के साथ ही यात्रियों की माैत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। यात्रा में अब तक 73 यात्रियों की जान जा चुकी है।

 

यमुनोत्री धाम में गोवा और राजस्थान के दो तीर्थयात्रियों की माैत हो गई। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक यमुनोत्री धाम में अब तक 17 यात्रियों की माैत हो चुकी है। वहीं, चारधाम यात्रा के दाैरान अब तक 73 यात्रियों की जान जा चुकी है।जानकारी के अनुसार, 31 मई की रात यशवंत सांवत(72) और बाबू लाल(60) की जानकीचट्टी और यमुनोत्री के बीच अलग-अलग स्थानों पर तबीयत बिगड़ गई।

 

जिसके बाद उन्हें अचेत अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएचओ संतोष सिंह कुंवर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पंचनामा की कार्रवाई कर शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।धाम में लगातार बढ़ रही भीड़

गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

 

इस बार यात्रा शुरू होने के 22 दिनों के अंदर ही दोनों धामों में पांच लाख से अधिक तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं, जबकि गत वर्ष दोनों धामों में यह आंकड़ा पहुंचने में 31 दिन का समय लग गया था। ऐसे में भीड़ बढ़ने के साथ ही यात्रियों की माैत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है।

Related posts

पशुपालन विभाग द्वारा #selfiewithpets कैंपेन शुरू।

Dharmpal Singh Rawat

द हंस फाउण्डेशन डायलिसिस केन्द्र का लोकार्पण ।

Dharmpal Singh Rawat

मुख्य सचिव एसएस सन्ध और जिलाधिकारी सोनिका ने फ्लासू परियोजना का जायजा लिया।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment