राज्य समाचार

मकान की छत गिरने से मजदूर की मौत

 

निर्माणाधीन मकान की छत गिर जाने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, एक की हालत नाजुक

एस बी टी न्यूज उत्तराखंड

लालकुआं। हल्दुचैड़ स्थिति शिवपुरी इलाके के में निर्माणाधीन मकान की छत गिर जाने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। जबकी दूसरे घायल मजदूर को गंभीर अवस्था में हल्द्वानी के अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है मृतक मजदूर फहीम पुत्र सलीम हाथीखाना कालोनी लालकुआं निवासी के रूप में शिनाख्त हुई है।

वहीं दूसरे गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसका नाम पप्पू बताया जा रहा है। घायल की स्थिति अभी भी नाजुक बताई जा रही है।

यह घटना हल्दुचैड़ के इंदिरा कालोनी के शिवपुरी कालोनी में हुई जहां पर पुणरूनिर्माण का कार्य चल रहा था । जिसमें अचानक ही छत गिर जाने से यह बड़ा हादसा हो गया। मोके पर मौजूद लौगो ने बताया कि मकान के कार्य में लगे दोनों मजदूर अपना काम कर रहे थे तभी अचानक छत की दिवार आ गिरी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दूसरे मजदूर की स्थिति अत्यधिक गंभीर होने पर 108 के द्वारा हल्द्वानी अस्पताल ले जाया गया।

Related posts

टिहरी: ऋषिकेश-श्रीनगर पर गूलर के समीप वाहन दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया राहत एवं बचाव अभियान

नानकमत्ता गुरुद्वारे के कार सेवा प्रमुख सरदार तरसेम सिंह की गोली मार कर हत्या

Dharmpal Singh Rawat

उत्तराखंड : भाजपा सरकार पर बेरोजगार संघ ने लगाया आरोप

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment