राज्य समाचार

महिलाओं ने सीएम धामी की कलाई पर बांधे रक्षा सूत्र

राखी का पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है : सीएम 

एस बी टी न्यूज उत्तराखंड

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में ट्राइफेड द्वारा आयोजित रक्षा बंधन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर महिलाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनको रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राखी का पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। त्योहार आपसी भाईचारे के साथ ही हमारे जीवन में उमंग और उत्साह का संचार करते हैं। त्योहार हमारी सांस्कृतिक पहचान होते हैं। प्राचीन संस्कृति को बनाए रखने में त्योहारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

Related posts

मुख्यमंत्री श्री धामी ने 50 हजार पॉली हाउस बनाये जाने की घोषणा: दो वर्षों में नाबार्ड के सहयोग से बनाये जायेंगे।

Dharmpal Singh Rawat

शिवगंगा जन कल्यांण समिति द्वारा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर की गई अहम बैठक

Dharmpal Singh Rawat

भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के 12 वें मुख्यमंत्री पद की ली शपथ।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment