राष्ट्रीय समाचार

भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अनेक रियासतों को भारत संघ में एकीकृत करने में अहम भूमिका निभाई:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ।

देहरादून  अक्टूबर 2022,

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर घंटाघर, देहरादून में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अनेक रियासतों को भारत संघ में एकीकृत करने में अहम भूमिका निभाई। भारत की आजादी में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर भाजयुमो द्वारा आयोजित रन फॉर यूनिटी का फ्लैग ऑफ किया। सामाजिक एकता के उद्देश्य से इस दौड़ का आयोजन घन्टाघर से मसूरी डाइवर्जन तक किया गया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी ने भी रन फॉर यूनिटी में दौड़ लगाई।

इस अवसर पर विधायक श्री खजान दास, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री अजेय कुमार, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनिल गोयल, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष श्री कुंदन लटवाल मौजूद थे।

 

Related posts

पूर्व प्रधानमंत्री शान्ति दूत पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को जयंती पर याद किए गए।

Dharmpal Singh Rawat

नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस का कंबोडिया के 39 सिविल सेवकों के लिए सार्वजनिक नीति और शासन पर दूसरा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू।

Dharmpal Singh Rawat

उत्तरकाशी: जादूंग गांव फिर से होगा आबाद , सरकार ने बनाई योजना

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment