राष्ट्रीय समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कृषि बिल वापस लेने का प्रस्ताव पारित।

देहरादून 24 नवंबर 2021,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बुधवार को हुई बैठक में तीनों कृषि कानूनों की वापसी वाले बिल पर मुहर लग गईहै। कैबिनेट ने सर्वसम्मति से कृषि बिल वापस लेने का प्रस्ताव पारित कर दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने 19 नवंबर को राष्ट्र के नाम संबोधन में तीनों विवादित कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की थी। कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के लिए बिल को कैबिनेट की ओर से मंजूरी मिल गई है। इसके बाद संसद के दोनों सदनों में पारित करवाया जाएगा। कैबिनेट की बैठक पीएमओ में आज सुबह 11 बजे प्रारंभ हुई।

संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवम्बर से प्रारंभ हो रहा है।प्रधानमंत्री मोदी ने 19 नवंबर को राष्ट्र के नाम संबोधन में तीनों विवादित कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा के अवसर पर कहा था कि, आगामी सत्र में तीनों कृषि कानूनों को विधिवत रूप से खत्म किया जाएगा।

 

 

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस परेड की सलामी ली।

Dharmpal Singh Rawat

देश में ईंधन की कीमतों में निरन्तर वृद्धि और महंगाई के खिलाफ 12 दिसंबर को कांग्रेस की दिल्ली में रैली ।

Dharmpal Singh Rawat

गुरु गोबिंद सिंह जी और उनके चारों साहिबजादों की वीरता और आदर्श, आज भी हर भारतीय को ताकत देते हैं:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment