क्राइम समाचार पुलिस राज्य समाचार

बनभूलपुरा: घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दी गयी दबिश

बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में थाना-बनभूलपुरा में 03 अभियोग मु0अ0सं0-21/2024, 22/2024 व 23/2024 दर्ज किये गये हैं।

उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये प्रहलाद नारायण मीणा, एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा हरबन्स सिंह, एस0पी0सिटी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में वृहद स्तर पर विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के पास के CCTV के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी गयी और उपरोक्त मुकदमों में पूर्व में 30 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये। इसी कडी में पुलिस द्वारा बनभूलपुरा में घटित हिंसक घटना में संलिप्त शेष उपद्रवियों में से *06 उपद्रवियों को 02 अवैध तमन्चा, 06 जिन्दा कारतूस व 02 खोखे* के साथ गिरफ्तार किया गया है।

*मु0अ0सं0-21/24 में*
1. शोएब पुत्र बब्बू खां नि0 लाईन न0-08, बनभूलपुरा, उम्र-29 वर्ष
2. भोला उर्फ सोहेल पुत्र मौहम्मद ताहिर नि0 वार्ड नं0-24, बनभूलपुरा, उम्र-28 वर्ष।
3. समीर पाशा पुत्र शमीम पाशा नि0 वार्ड न0-15, जवाहरनगर, बनभूलपुरा, उम्र-21 वर्ष के कब्जे से *1 तमन्चा (12 बोर), 03 कारतूस जिन्दा व 02 खोखे।

Related posts

उत्तराखंड पुलिस से थ्री नॉट थ्री राइफल को मिलने जा रही विदाई   

Dharmpal Singh Rawat

देहरादून से उत्तरकाशी आ रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 20 लोग घायल

Dharmpal Singh Rawat

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने किया परेड ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण 

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment