राजनीतिक राज्य समाचार

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की अयोध्या यात्रा पर बीजेपी अध्यक्ष का पलटवार

आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इसको लेकर अयोध्या सहित पूरे देश में तमाम तरह की तैयारियां की जा रही हैं। उत्तराखंड में भी लोग भगवान श्री राम के दर्शन करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया के जरिए अयोध्या जाने की बात कही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि उनके सपने में भगवान श्रीराम आए थे और उन्होंने उनको अयोध्या जाने के लिए कहा है।

सोशल मीडिया में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के इस वक्तव्य पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि भगवान राम की उन पर बड़ी कृपा है। भगवान राम उनके सपने में आते हैं और भगवान राम हमारे दिल में बसते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के इस कटाक्ष पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत क्या टिप्पणी करते हैं यह काफी दिलचस्प होगा, लेकिन जिस तरह से पूरा देश इस समय राममय और भक्ति में डूब रहा है उसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी काफी उत्साहित हैं और वह भी भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या जाना चाहते हैं।

Related posts

प्रदेश के किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट करते हुए , कृषि क़ानून पर केंद्र सरकार द्वारा लिए गए निर्णय हेतु मुख्यमंत्री के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार जताया ।

Dharmpal Singh Rawat

हमारे देश की अर्थव्यवस्था दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

Dharmpal Singh Rawat

कैथलैब में हो चुके हैं 15 एंजियोग्राफी और 5 एंजियोप्लास्टी : डॉ. आशुतोष सयाना 

Leave a Comment