Uncategorized

भारतीय जनता पार्टी की तीन राज्यों में प्रचंड जीत।

चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी में तीन राज्यों मध्य प्रदेश राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जीत हासिल की है। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर जनता ने मोहर लगाई है और कांग्रेस की गारंटी को नकार दिया है।

तेलंगाना में कांग्रेस ने दोबारा सत्ता हासिल की है। यहां कांग्रेस ने विधानसभा में 65 सदस्यों के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश किया है। कांग्रेस ने 119 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए हुए चुनावों में 64 सीटें जीती हैं, जबकि उसके सहयोगी दल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) को एक सीट पर जीत मिली है

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद  अजय भट्ट ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी, गृहमंत्री श्री अमित शाह जी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए मतदाताओ व पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया है।

केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने कहा कि राज्यों में हुए चुनाव के परिणाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार की पारदर्शी नीति और विकास का परिणाम है उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार पर वहां की जनता ने भरोसा दिखाया है। इसी प्रकार राजस्थान में भी सुशासन और पारदर्शी सरकार के लिए लोगों ने भाजपा को वोट किया। और छत्तीसगढ़ में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास करते हुए वहां की जनता ने भाजपा की सरकार को चुना है। केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने कहा कि इन राज्यों के नतीजे से आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को बल मिलेगा। और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

 

उन्होंने भाजपा की प्रचंड जीत पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आभार जाताया है। और इन सभी राज्यों के पार्टी पदाधिकारी और मतदाताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Related posts

मुख्यमंत्री द्वारा सचिवालय संघ की सभी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने के आश्वासन पर हड़ताल खत्म।

Dharmpal Singh Rawat

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Dharmpal Singh Rawat

कोविड-19 में किये जा रहे सराहनीय कार्यों एवं सेवाओं के लिये दी जाएगी प्रोत्साहन राशि

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment