क्राइम समाचार देहरादून पुलिस राज्य समाचार

भाजपा युवा मोर्चा नेता ने अपने पिता की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी

 

उधमसिंह नगर जिले से रिश्तों का कत्ल कर देने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है जनपद के मुख्यालय रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप के आजादनगर में भाजपा युवा मोर्चा नेता ने अपने पिता की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी और फरार हो गया। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी बेटे और मृतक के बीच मकान को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 7 आजादनगर में तोताराम (50) अपने दो बेटों दीपक और सुमित के साथ रहते थे। तोताराम ई-रिक्शा चलाते थे और छह महीने पहले पैर टूटने के बाद कुछ काम नहीं कर रहे थे। उनका अपने बड़े बेटे और युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष दीपक से मकान को लेकर विवाद चल रहा था।

 

बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह इसी विवाद के चलते दीपक ने चाकू मारकर पिता की हत्या कर दी और परिवार सहित भाग गया। किरायदार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। इस दौरान फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए थे। एसएचओ भारत सिंह ने बताया कि हत्यारोपी की तलाश की जा रही है।

Related posts

इन्वेस्टर्स समिट 2023: राज्य सरकार को प्राप्त कई अहम प्रस्ताव

Dharmpal Singh Rawat

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 260 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

Dharmpal Singh Rawat

घायल दरोगा का हाल चाल जानने पहुँचे DGP अभिनव

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment