राज्य समाचार

उत्तराखंड का राज्य पुष्प ब्रह्म कमल बना पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र

 

उत्तराखंड का राज्य पुष्प ब्रह्म कमल बन रहा लोगों के आकर्षण का केंद्र

 

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर इन दिनों ब्रह्मकमल खिले हुए हैं।

 

हेमकुंड जाने वाले यात्रियों के लिए यह फूल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

 

राज्य पुष्प ब्रह्मकमल 13 हजार फीट की ऊंचाई पर खिलता है।

 

इन दिनों ब्रह्मकमल हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अटलाकोटी से हेमकुंड साहिब तक जगह-जगह पर खिला हुआ है।

 

यहां आने वाले यात्री इन फूलों को देखकर उत्साहित नजर आ रहे हैं।

 

ब्रह्मकमल खिलने का यह सबसे मुफीद समय है।

 

जुलाई से सितंबर के बीच में खिलने वाला ब्रह्मकमल धार्मिक महत्व का पुष्प है।

 

नंदा अष्टमी मेले के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्र से ब्रह्मकमल को लाकर नंदा को अर्पित किया जाता है।

 

हेमकुंड यात्रा मार्ग पर ब्रह्मकमल के साथ अन्य प्रजाति के फूल भी खिले हुए हैं जिससे पूरे क्षेत्र की खूबसूरती और भी निखर रही है।

Related posts

मुख्यमंत्री ने मसूरी में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी

Dharmpal Singh Rawat

उत्तराखंड में सरकार गठन को लेकर दिल्ली में बैठक।

Dharmpal Singh Rawat

पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में दृष्टिबाधित बालिका नेहा के लोकगीत पर प्रोत्साहन धनराशि प्रदान की।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment