क्राइम समाचार पुलिस राजनीतिक राज्य समाचार

मुख्यमंत्री धामी ने नानकमत्ता के डेरा प्रमुख तरसेम सिंह के पार्थिव शरीर पर की पुष्पांजलि अर्पित

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को नानकमत्ता के डेरा प्रमुख श्री तरसेम सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने दिवगंत आत्मा की शांति तथा उनके शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने स्व0 तरसेम सिंह के परिजनों से भी भेंट की तथा उन्हें सांत्वना प्रदान की।

मुख्यमंत्री ने नानकमत्ता गुरूद्वारे के डेरा प्रमुख श्री तरसेम सिंह की हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पुलिस महानिदेशक को दोषियों पर त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों को अतिशीघ्र समाज और मानवता के दुश्मन इन हत्यारों को गिरफ्तार करने के भी सख्त निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस घटना की जांच के लिए एस.आई.टी का गठन कर दिया गया है।

Related posts

अग्निपथ योजना राष्ट्रीय निर्माण एवं राष्ट्रीय सुरक्षा में अपना अहम योगदान निभाएगी:राज्यपाल लैफ्टिनैन्ट जनरल रि. गुरमीत सिंह।

Dharmpal Singh Rawat

भूमि फ्राड रोकने हेतु जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी।

Dharmpal Singh Rawat

पत्नी के शव के 72 टुकड़े कर डीप फ्रीजर में डालने वाले आरोपी को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं 

Leave a Comment