Uncategorized राज्य समाचार

Chief Minister Pushkar Singh Dhami listened to the problems of the people from different areas of the state.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को जन समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। कैंप कार्यालय में तैनात अधिकारियों को उन्होंने जन-समस्याओं के जल्द समाधान के लिए जन शिकायतों को यथाशीघ्र संबंधित विभागों को भेजने तथा विभाग द्वारा शिकायतों और समस्याओं पर की गई कार्यवाही की जानकारी लेने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जन समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि लोगों को समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक प्रयास किए गए हैं। लोगों को घर बैठे ही अधिकांश सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों को उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

वहीं आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चम्पावत साइंस सिटी का भूमि-पूजन एवं शिलान्यास व नशा मुक्ति केन्द्र का वर्चुअल रूप से शुभारम्भ किया।

 

 

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रियों को बंटे विभाग

Dharmpal Singh Rawat

राष्ट्रीय स्‍टार्ट-अप पुरस्कार 2023 के लिए आवेदन, 15 जून, 2023 तक होंगे।

Dharmpal Singh Rawat

Joshimath Municipality turned plastic waste into a source of income: earned an income of Rs 1.02 crore.

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment