Uncategorized राजनीतिक

Congress leader Priyanka Gandhi expressed strong objection to the Central Government’s proposal to borrow Rs 14 lakh crore.

दिल्ली, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार के, 14 लाख करोड़ रुपये से अधिक उधार लेने के प्रस्ताव पर कड़ी आपत्ति जताई है। कांग्रेस नेता ने कहा कि , केंद में भाजपा सरकार राहत देने के बजाय ‘लोगों को कर्ज के बोझ तले क्यों दबा रही है’ जबकि उन पर पहले से ही ‘बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक संकट का बोझ’ बढ़ता जा रहा है।

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”वित्त मंत्रालय का कहना है कि भारत सरकार मौजूदा वित्त वर्ष में 14 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज लेने जा रही है। क्यों?” हिंदी में किए गए पोस्ट में उन्होंने कहा, ”आजादी के बाद से वर्ष 2014 तक, 67 सालों में देश पर कुल कर्ज 55 लाख करोड़ था। पिछले 10 वर्ष में अकेले मोदी जी ने इसे बढ़ाकर 205 लाख करोड़ पहुंचा दिया। इनकी सरकार ने लगभग 150 लाख करोड़ कर्ज लिया बीते 10 साल में। प्रियंका ने पोस्ट में लिखा, ”अब सरकार नया कर्ज लेने की तैयारी कर रही है तो सवाल उठता है कि पिछले 10 साल से आम जनता को राहत के बजाय कर्ज में क्यों डुबो रही है?’ आज देश के हर नागरिक पर लगभग डेढ़ लाख का औसत कर्ज बनता है। यह पैसा राष्ट्रनिर्माण के किस काम में लगा?”

 

 

Related posts

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बने।

Dharmpal Singh Rawat

Chief Minister Pushkar Singh Dhami listened to the problems of the people from different areas of the state.

Dharmpal Singh Rawat

सीएम धामी ने वरिष्ठ भाजपा नेता ‘गांववासी’ को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment