Uncategorized राजनीतिक

Congress leader Rahul Gandhi filed nomination from Rae Bareli Lok Sabha seat, and Kishori Lal Sharma from Amethi .

उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीटों पर लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस पार्टी ने संस्पेंश खत्म करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को रायबरेली से और किशोरी लाल शर्मा को अमेठी से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। प्रत्याशी घोषित होने के बाद रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी , रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद थे। राहुल गांधी का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के दिनेश प्रताप सिंह से है। दिनेश प्रताप 2019 के लोकसभा चुनाव में भी इसी सीट से चुनाव लड़ें थे। तब वे कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से पराजित हुए थे।

कांग्रेस ने आज सुबह ही रायबरेली और अमेठी सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की थी। इस बार राहुल गांधी रायबरेली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव में वेअमेठी सीट से लड़ें थे। और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से पराजित हो गए थे।

किशोरी लाल शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अमेठी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस पार्टी ने एक बयान में बताया कि किशोरी लाल शर्मा गांधी परिवार के करीबी माने जाते हैं। किशोरी लाल शर्मा ही गांधी परिवार की गैर-मौजूदगी में दोनों निर्वाचन क्षेत्रों का काम-काज बतौर प्रतिनिधि संभालते हैं।अब अमेठी में भाजपा की स्मृति ईरानी और किशोरी लाल शर्मा का मुकाबला होगा।

 

Congress leader Rahul Gandhi filed nomination from Rae Bareli Lok Sabha seat, and Kishori Lal Sharma from Amethi.


Deprecated: substr(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/hy55hp3a22dd/public_html/wp-content/themes/pennews/inc/extras.php on line 1337

Related posts

कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत सरकार सहित यूरोपीय संघ की सरकारों से इसराइल-हमास युद्ध को रोकने की दिशा में कारगर कदम उठाए जाने का आग्रह।

Dharmpal Singh Rawat

Dharmpal Singh Rawat

द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद भवन में नामांकन किया।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment