अंतरराष्ट्रीय समाचार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक सप्ताह कि यूरोप यात्रा पर रवाना।

देहरादून 07 सितंबर 2023,

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज दिल्ली से रवाना होकर अपनी एक सप्ताह कि यूरोप यात्रा पर ब्रसेल्स पहुंचे, यहां राहुल गांधी यूरोपीय देशों के भारतीय प्रवासियों और यूरोपीय संघ  के वकीलों से मुलाकात करेंगे।

कांग्रेस कार्यालय के मुताबिक, राहुल गांधी यूरोप यात्रा के दौरान यूरोप के व्यवसायियों और मीडिया से वार्ता कर सकते हैं। वह पेरिस भी जाएंगे और फ्रांसीसी सांसदों के साथ बैठकें करेंगे। वे भारत लौटने से पहले विदेश यात्रा के अंतिम चरण में नॉर्वे के सांसदों से ओस्लो में मुलाकात करने कर सकते हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी 7 सितंबर को ब्रसेल्स में यूरोपीयन यूनियन के मेंबर से, 8 सितंबर को पेरिस की यूनिवर्सिटी में और भारतीय उद्योगपतियों के साथ बैठक करेंगे और उसी दिन दोपहर में लगभग डेढ़ बजे ब्रसेल्स में एक संवाददाता सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद वह पेरिस के लिए रवाना हो जाएंगे जहां 10 सितंबर को नार्वे के सांसदों के साथ बैठक तथा ओस्लो में वह प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

 

 

Related posts

उत्तराखण्ड पत्रकार महासंघ ने वृक्षारोपण किया।

Dharmpal Singh Rawat

धर्मेंद्र प्रधान ऑस्ट्रेलिया यात्रा पर रवाना:कौशल विकास के क्षेत्र में जुड़ाव, साझेदारी और सहयोग की संभावनाओं को तलाशेंगे।

Dharmpal Singh Rawat

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने पर आठ यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक किया

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment