देहरादून पुलिस राजनीतिक राज्य समाचार

देहरादून: पुरानी पेंशन बहाली हेतु मुख्यमंत्री आवास घेराव, पुलिस के साथ नोकझोंक

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा द्वारा आज पुरानी पेंशन बहाली हेतु मुख्यमंत्री आवास घेराव किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में प्रदेश के सभी कार्मिक संगठनों के शीर्ष पदाधिकारी, सदस्यों, शिक्षकों, अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने एक शुर में पुरानी पेंशन बहाली तक आंदोलन करने का आवाहन किया। मुख्यमंत्री आवास घेराव हेतु सभी कर्मचारी परेड ग्राउंड में एकत्रित हुए। वहां से जुलूस निकालते हुए कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री आवास हेतु कूच किया। भारी पुलिस बल के साथ रैली निकाली गई। कर्मचारियों के आक्रोश को देखते हुए रैली को हाथी बड़कला में बैरिकेड पर रोक दिया गया।

वहां कर्मचारियों और पुलिस के बीच काफी नोक झोंक एवं झड़प हुई तथा कर्मचारियों द्वारा बैरिकेड तोड़ने का बहुत प्रयास किया गया। कई कर्मचारियों की पुलिस के साथ संघर्ष में कपड़े भी फट गए ।बाद में कुछ कर्मचारियों को पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। इस बीच कर्मचारी सड़क पर धरने पर बैठ गए। जहां बाद में मुख्यमंत्री कार्यालय से ज्ञापन हेतु वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी इंद्र सिंह कड़ाकोटी सभा स्थल पर पहुंचे ।राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री से वार्ता का आश्वासन मिलने पर ही अपना कार्यक्रम स्थगित करने की बात कही गई। जिस पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम अधिकारी द्वारा आस्वस्कित किया गया कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री से वार्ता हेतु आमंत्रित किया जाएगा।

उन्होंने आश्किवस्त किया कि मुख्यमंत्री इस विषय पर गंभीर हैं और शीर्अष धिकारियों के साथ तीन बार की वार्ता कर चुके हैं।

Related posts

स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण-2023: सीएम धामी ने किया 15 पंचायतों को सम्मानित

Dharmpal Singh Rawat

शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने एवं राष्ट्रमंडल पुरस्कार के लिए पहाड़ की बेटी का हुआ चयन 

रिलायंस ज्वेल्स डकैती: मुख्य आरोपी प्रिंस बिहार में गिरफ्तार

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment