[ad_1]
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:52 PM IST
सार
वसंत विहार इलाके में स्थित नशा मुक्ति केंद्र से ये युवक खिड़की तोड़कर भागे थे। पुलिस में खोजबीन शुरू की, लेकिन इनका कहीं पता नहीं चला था।
ख़बर सुनें
विस्तार
वसंत विहार इलाके में स्थित नशा मुक्ति केंद्र से ये युवक खिड़की तोड़कर भागे थे। पुलिस में खोजबीन शुरू की, लेकिन इनका कहीं पता नहीं चला। इस बीच सोमवार को खबर आई कि 11 युवक अपने घर पहुंच गए हैं। इंस्पेक्टर वसंत विहार देवेंद्र चौहान ने बताया कि 12वें युवक से भी बात हो गयी हैं। वह भी अपने घर जा रहा है।
बता दें कि एक माह के भीतर यह तीसरा मामला है, जब नशा मुक्ति केंद्र में रहने वाले युवक और युवतियां भागे हैं। इससे पहले क्लेमेंटटाउन क्षेत्र से आठ युवक भागे थे। जिन्होंने घर पहुंचकर बताया था कि उनके साथ वहां मारपीट होती थी। इसके बाद तीन युवतियां एक अन्य नशा मुक्ति केंद्र से भागी तो उनमें से एक ने संचालक पर दुष्कर्म और छेड़खानी का आरोप लगाया था। इसमें संचालक और उसकी साथी इस वक्त जेल में बंद हैं।
[ad_2]
Source link