देहरादून राज्य समाचार

देहरादून: फिर विकास के नाम पर काटेंगे हजारों पेड, बचाने को जुट रहें लोग

 

देहरादून शहर में लगातार विकास कार्यों के नाम पर पेड़ कटान किया जा रहा है। इसी क्रम में शहर में जलापूर्ति को लेकर खलंगा वन क्षेत्र पर जलाशय निर्माण को लेकर करीब 2000 पेड़ कटान किए जाने हैं।

 

इस वन क्षेत्र को बचाने को लेकर तमाम सामाजिक, राजनीतिक, व जन संगठन पुरजोर विरोध कर रहे हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड पूर्व कैबिनेट मंत्री कांग्रेस हीरा सिंह बिष्ट व कांग्रेस के मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि भी खलंगा पहुंचे और वन कटान का विरोध किया। उनका कहना है कि वन मानव जीवन को सुरक्षित संरक्षित रखने की जगह है। खलंगा में पेड़ों को काटने की साजिश रची जा रही है जिसका कड़ा विरोध किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि पेड़ पर्यावरण को बचाने के साथी ऑक्सीजन देने का काम भी करते हैं, लेकिन सरकार विकास के नाम पर पेड़ों पर आरी चला रही है। उन्होंने कहा कि तमाम जन संगठन, सामाजिक संगठनों की ओर से इसका कड़ा विरोध किया जाएगा।

यदि जरूरत पड़ी तो उसके लिए आंदोलन भी किए जाएंगे। वहीं स्थानीय निवासी सिंधुजा का इसको लेकर कहना है कि हमने प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान को देखा है और यह प्रकृति के साथ छेड़छाड़ का ही नतीजा है। फिर एक बार ऐसा किया जा रहा है। हमारी जनप्रतिनिधियों से अपील है कि ऐसा ना किया जाए

Related posts

एक माह और बढ़ा राज्य आंदोलनकारियों के आरक्षण बिल की समिति का कार्यकाल 

Dharmpal Singh Rawat

भानियावाला ऋषिकेश मोटर मार्ग पर 280 मीटर लंबे रानीपोखरी पुल एवं विधानसभा विकासनगर के अन्तर्गत लम्बरपुर लांघा मोटर मार्ग पर शीतला नदी के ऊपर 180 मीटर लंबे सेतु के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।

Dharmpal Singh Rawat

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment