राष्ट्रीय समाचार

‘भारत की लौह महिला’ पूर्व प्रधानमंत्री स्व० इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित।

दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी सांसद राहुल गांधी अन्य गणमान्यों ने ‘भारत की लौह महिला’ पूर्व प्रधानमंत्री स्व० इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर “शक्ति स्थल” में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इंदिरा गांधी जी की स्मृति में ‘इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट’ द्वारा प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

स्व० इंदिरा गांधी को ‘भारत की लौह महिला’ के रूप में जाना जाता है। उनको भारतीय बैंकों के राष्ट्रीयकरण , गरीबी उन्मूलन अभियान और राज घराने के प्रिवी पर्स को खत्म करने जैसे एतिहासिक फैसला लेने के लिए जाना जाता है। इंदिरा का जन्म 19 नवंबर 1917 को इलाहाबाद में हुआ था। 31 अक्टूबर 1984 को खालिस्तान विचारों से प्रभावित सुरक्षा कर्मी के प्राणघातक हमले में शहीद हो गई। स्व०इंदिरा गांधी जी का संपूर्ण जीवन सेवा, शक्ति और संकल्प की एक मिसाल है।

Related posts

इंडिया या इंडियन लगा लेने से कोई भारतीय नहीं होता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

Dharmpal Singh Rawat

प्रधानमंत्री ने साबरकांठा में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

Dharmpal Singh Rawat

स्वामी फंड ने 2019 में अपनी स्थापना के बाद से 20,557 घरों का निर्माण पूरा किया।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment