राज्य समाचार

जी-20 की बैठक में सम्मिलित होने आए विभिन्न देशों के डेलिगेट्स हेतु आयोजित गाला डिनर कार्यक्रम।

देहरादून 25 मई 2023,

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से.नि) व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नरेंद्रनगर (टिहरी) में जी-20 की बैठक में सम्मिलित होने आए विभिन्न देशों के डेलिगेट्स हेतु आयोजित गाला डिनर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा आध्यात्मिकता व तीर्थाटन के प्रस्तुतीकरण में जहां योग, गंगा आरती दर्शन, चारधाम तीर्थ यात्रा, महासू देवता वंदना का प्रस्तुतीकरण दिया गया, वहीं सांस्कृतिक विरासत में गढ़वाली, कुमाऊनी व जौनसारी संस्कृति का प्रस्तुतीकरण दिया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी और अजय भट्ट, विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु, मंत्रीगण, विधायकगण सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Related posts

हल्द्वानी बनभूलपुरा हिंसा के 107 आरोपियों के खिलाफ UAPA के तहत कार्रवाई

स्वामी श्रद्धानन्द जी ने अपना जीवन स्वराज्य, शिक्षा तथा वैदिक धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित किया:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

Dharmpal Singh Rawat

उत्तराखंड: 7 जिलों में आज से बारिश-बर्फबारी की संभावना

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment