राज्य समाचार राष्ट्रीय समाचार

पूर्व DGP अशोक कुमार को सौपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के गांव कुराना निवासी एवं उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार अग्रवाल को सोनीपत जिले के राई स्थित मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का कुलपति नियुक्त किया है। अशोक अग्रवाल ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन टूर्नामेंट चैंपियन रह चुके हैं। अशोक अग्रवाल की बेटी कुहू गर्ग ने भी बैडमिंटन में 16 इंटरनेशनल मेडल जीते हैं। वह भी लगातार खेलती रही है।

पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक अग्रवाल का पूरा परिवार खेल में रुचि रखता हैं। अशोक अग्रवाल की पत्नी अलकनंदा अग्रवाल भी ऑल इंडिया ओलंपिक संघ में संयुक्त सचिव है।

वर्ष 1989 बैच के आईपीएस अशोक अग्रवाल का पुलिस सेवा में भी शानदार रिकॉर्ड रहा है। उत्तराखंड की कानून व्यवस्था को उन्होंने मजबूती के साथ संभाला और स्थिरता प्रदान की। सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी उनकी रुचि रही है। साइबर क्राइम पर भी उन्हे विशेषज्ञता हासिल है।

Related posts

उत्तराखंड: चमोली में टैक्सी स्टैंड तो श्रीनगर में केंद्रीय विवि परिसर तक पहुंची आग

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी उत्तराखंड के भाजपा चुनाव प्रभारी नियुक्त

Dharmpal Singh Rawat

वरुणावत पहाड़ी व गोफियारा क्षेत्र में भड़की वनाग्नि पर को नियंत्रण में करने का अभियान पूरी रात जारी रहा

Leave a Comment