खेल समाचार

कोहली ने 35वें जन्मदिन में जड़ा 49 वांं शतक, साउथ अफ्रीका को 243 रनों से हराया

IND vs SA ICC वर्ल्ड कप 2023 : रविवार को टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को ईडन गार्डन्स, कोलकाता   में 243 रनों से हरा दिया । दक्षिण अफ्रीकी टीम का खेल भारतीय गेंदबाजों ने महज 83 रनों के स्कोर पर समेट दिया। यह इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका का अब तक का सबसे कम स्कोर रहा। उनके खिलाड़ी भारत द्वारा दिए गए 327 रनों के लक्ष्य का पीछा करने में असफल रहे क्योंकि भारत लगातार विकेट लेता रहा। इसके साथ ही यह भारत की वर्ल्ड कप में  लगातार आठवी जीत रही।

विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव और रवींद्र जड़ेजा के शानदार और प्रभावशाली खेल की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 327 रनों का लक्ष्य दिया था। किंग कोहली ने आज कोलकाता में खुद को अपने 49वें वनडे शतक का तोहफा दिया। अपने 35वें जन्मदिन को विशेष बनाते हुए, विराट कोहली ने अपना 49वां वनडे शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक 50 ओवर के शतक के रिकॉर्ड की बराबरी की। ईडन गार्डन्स में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में कोहली की 119 गेंदों की शतकीय पारी ने भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, 2023

ईडन गार्डन्स, कोलकाता   05 नवंबर 2023

भारत 326/5 (50.0)

बनाम

दक्षिण अफ़्रीका 83 (27.1)

मैच ख़त्म (दिन – मैच 37) भारत ने दक्षिण अफ़्रीका को 243 रनों से हराया।

प्लेयर ऑफ द मैच – विराट कोहली

 

 

 

Related posts

भारतीय महिला क्रिकेट की ऑलराउंडर स्नेह राणा ने सीएम से की भेंट

Dharmpal Singh Rawat

एशियाई खेल 2023: भारत पहुंचा 100 के पार, पीएम मोदी देंगे बधाई

Dharmpal Singh Rawat

तेनजिंग नॉर्गे राष्ट्रीय साहसिक कार्य पुरस्कार ” 2021 के लिए नामांकन प्रक्रिया 18 मई, 2022 से 16 जून 2022 तक।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment