राजनीतिक

इंडिया गठबंधन ने आगामी लोकसभा चुनाव एकसाथ मिलकर लड़ने का संकल्प लिया।

देहरादून 01 सितम्बर 2023,

इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्ल्युसिव एलायंस इंडिया गठबंधन ने मुंबई में आयोजित बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव एकसाथ मिलकर लड़ने का संकल्प लिया है।

गठबंधन ने विचार-विमर्श की सहयोगात्मक भावना के साथ संकल्प लिया कि, “हम, इंडिया के सभी दल, जहां तक संभव हो सके, आगामी लोकसभा चुनाव एक साथ मिलकर लड़ने का संकल्प लेते हैं। विभिन्न राज्यों में सीट-बंटवारे की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाएगी और विचार-विमर्श की सहयोगात्मक भावना के साथ इसे जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।”

गठबंधन के सभी दल, जनता की समस्याओं एवं उनसे जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर देश के विभिन्न भागों में जल्द से जल्द सार्वजनिक सभाएं आयोजित करने का संकल्प लेते हैं। इसके साथ ही सभी दल, विभिन्न भाषाओं में “जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया” थीम के साथ अपने संचार और मीडिया रणनीतियों एवं अभियानों के समन्वय का संकल्प लेते हैं।

जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया!

गठबंधन की बैठक में बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, गठबंधन के नेताओं को सरकार की विभिन्न एजेंसियों के और हमलों के लिए तैयार रहना चाहिए। हमें इस सरकार की प्रतिशोध की राजनीति के कारण आने वाले महीनों में और अधिक हमलों, अधिक छापे और गिरफ्तारियों के लिए तैयार रहना चाहिए। जितना अधिक हमारा गठबंधन मजबूत होगा उतना अधिक भाजपा सरकार हमारे नेताओं के खिलाफ एजेंसियों का दुरुपयोग करेगी।

Related posts

कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत सरकार सहित यूरोपीय संघ की सरकारों से इसराइल-हमास युद्ध को रोकने की दिशा में कारगर कदम उठाए जाने का आग्रह।

Dharmpal Singh Rawat

उत्तराखंड में लागू होने वाले यूसीसी को कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया बेबुनियाद

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को कैद नहीं किया जा सकता: राहुल गांधी।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment