राज्य समाचार

“आभार मिशन सिलक्यारा” कार्यक्रम।

देहरादून, श्रमिक संगठनों द्वारा आयोजित ‘आदर अभिनन्दन, आभार मिशन सिलक्यारा’’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री धामी ने कहा कि उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग से 41 श्रमिकों को सकुशल निकालने के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार की सभी एजेंसियों द्वारा सराहनीय कार्य किया गया। इस मुश्किल घड़ी में श्रमिकों ने जो धैर्य रखा वो हम सभी को हमेशा प्रेरित करने का काम करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन और श्रमिकों की हिम्मत से ही यह रेस्क्यू ऑपरेशन सफल हुआ। इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान प्रधानमंत्री कार्यालय की टीम भी नियमित तौर पर मौके पर रही। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय एवं राज्य की एजेंसियों द्वारा समन्वय के साथ कार्य कर इस ऑपरेशन को सफल बनाया गया। टनल में फंसे श्रमिकों के धैर्य ने भी इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी का मनोबल बढ़ाया

कार्यक्रम में सचिव श्रम आर. मीनाक्षी सुंदरम ने भी विचार रखे। इस अवसर पर श्रमायुक्त सुश्री दीप्ति सिंह, भारतीय मजदूर संघ के सुमित सिंघल, ट्रेड यूनियन कॉर्डिनेशन के अध्यक्ष नवीन कुरील समेत विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि और श्रमिकों के परिजन उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 18 प्रस्ताव पारित।

Dharmpal Singh Rawat

देहरादून में 06 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक सरस मेले का आयोजन।

Dharmpal Singh Rawat

भूमि धोखाधड़ी (लैंडफ्राॅड) के प्रकरणों पर जिला प्रशासन सख्त।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment