पर्यटन राज्य समाचार

फूलों की घाटी में तीन फीट से अधिक बर्फ, चार जगह पसरे हिमखंड, निरीक्षण कर लौटी टीम

फूलों की घाटी में तीन फीट से अधिक बर्फ, चार जगह पसरे हिमखंड, निरीक्षण कर लौटी टीम घाटी के मार्ग पर चार जगह पर बड़े-बड़े हिमखंड पसरे हैं जिनकी लंबाई 50 से 100 मीटर तक है।फूलों की घाटी में इस समय तीन फीट से अधिक बर्फ जमी हुई है।

चार जगह हिमखंड पसरे हुए हैं। घाटी का निरीक्षण करने गई वन विभाग की टीम सीमा क्षेत्र से लौट आई है। मौसम खराब होने के कारण घाटी का ड्रोन से फोटो भी नहीं लिया जा सका हैफूलों की घाटी पर्यटकों के लिए एक जून से खोली जाती है। शीतकाल में घाटी में आम लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित रहता है लेकिन नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की टीम समय-समय पर घाटी का निरीक्षण करने के लिए जाती रहती है।

इसी के तहत फूलों की घाटी रेंज की टीम यहां निरीक्षण करने गई थी। वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि घाटी के मार्ग पर चार जगह पर बड़े-बड़े हिमखंड पसरे हैं जिनकी लंबाई 50 से 100 मीटर तक है। टीम काफी मुश्किल से घाटी की सीमा बामण धौड़ तक पहुंच पाई।घाटी में तीन फीट से अधिक बर्फ जमी है जिससे आगे जाना संभव नहीं था। मौसम खराब होने के कारण टीम ड्रोन से भी फूलों की घाटी की तस्वीर नहीं ले पाई। मौसम साफ होने पर टीम को फिर भेजा जाएगा। ड्रोन की तस्वीर से घाटी की स्थिति साफ हो पाएगी।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 21वें राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामना देते हुए, राज्य निर्माण के सभी अमर शहीदों, आन्दोलनकारियों एवं देश के लिये सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

Dharmpal Singh Rawat

उत्तराखंड : कैदियों के पुनर्वास और कौशल विकास के लिए जल्द खुलेंगे प्रशिक्षण केंद्र

Dharmpal Singh Rawat

मुख्य विकास अधिकारी विकास खण्ड चकराता का आकस्मिक निरीक्षण किया।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment