देहरादून राजनीतिक राज्य समाचार

भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्ष गांठ पर कांग्रेस ने निकाला शहीद स्मारक तक पैदल मार्च

 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आज कांग्रेस जनों ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से लेकर शहिद स्मारक तक यात्रा निकाली। इस पैदल यात्रा में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के मुख्य पर्यवेक्षक प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, कांग्रेस नेता काजी निजामुद्दीन, बद्रीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी समेत तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यात्रा में शामिल हुए कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का कहना है कि आज से 1 वर्ष पूर्व देश की एकता और अखंडता को लेकर व महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर राहुल गांधी ने भारत जोड़ने की यात्रा शुरू की थी, आज उस यात्रा को 1 वर्ष पूर्ण हो गया है, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जो यात्रा शुरू की थी वह यात्रा निरंतर जारी है। इसलिए आज उत्तराखंड में यह यात्रा शुरू की गई है। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि देश आज बेरोजगारी और महंगाई की चपेट में है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई को नजरअंदाज कर रहे हैं, और देश को एक बार फिर बांटने की कोशिश में जुटे हुए हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी देश की एकता और अखंडता के लिए प्रतिबद्ध है। देवेंद्र यादव का कहना है कि कांग्रेस पार्टी देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।

 

Related posts

लौकी से भरा था हरियाणा से आ रहा लोडर, पुलिस ने तलाश ली तो बरामद हुई नौ लाख की शराब

Dharmpal Singh Rawat

आने वाले 10 वर्ष उत्तराखण्ड की उन्नति के होंगे: मुख्यमंत्री।

Dharmpal Singh Rawat

Rahul Gandhi’s Bharat Jodo Nyay Yatra End on March 16 in Mumbai.

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment