राष्ट्रीय समाचार

अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए भाजपा सरकार ने मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी:प्रियंका गांधी,

देहरादून 14 अगस्त 2023,

दिल्ली: 50 फीसदी कमीशन’ को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रियंका गांधी के खिलाफ राजनीतिक इशारे पर दर्ज कराई गई लगभग 41 एफआईआर पर कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर, भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी हार साफ नजर आ रही है। सामने दिख रही हार से पार्टी पूरी तरह घबरा और बौखला गई है। इस बौखलाहट का ही नतीजा है कि, मेरे खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक साथ दर्जनों मुकदमे कराएं।

प्रियंका गांधी जी ने कहा कि, मेंने मध्य प्रदेश में चल रहे 50 फीसदी कमीशन के गोरखधंधे के खिलाफ आवाज उठाई…, तो अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए भाजपा सरकार ने मेरे खिलाफ 41 जिलों में एफआईआर दर्ज करवा दी।

प्रियंका गांधी का मानना है, अगर भारतीय जनता पार्टी सच के साथ होती तो वे इसका सामने से जवाब देती, न कि हमेशा की तरह पुलिस के पीछे छिपकर सच्चाई को दबाने की कोशिश करती।

लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। सच बहुत जल्द जनता के सामने होगा। जनता आपको माफ नहीं करने वाली। विनाश काले, विपरीत बुद्धि। ,,,

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रियंका गांधी द्वारा मध्य प्रदेश सरकार पर कमीशन के आरोप लगाने पर इन्दौर पुलिस में कांग्रेस नेताओं पर मुकदमे दर्ज करवाने की कार्यवाही पर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार की डर (भय) को हथियार बनाकर इस्तेमाल करने की प्रवृत्ति है।

कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने प्रेस वार्ता में बताया कि,जब प्रियंका गांधी , कमलनाथ और हमारे साथियों ने कहा कि मध्य प्रदेश में कमीशन की सरकार है, तो मुख्यमंत्री शिवराज तिलमिला गए और एफआईआर करवा दी। आज मध्य प्रदेश कमीशन के महाजाल से जूझ रहा है।

 

 

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “कर्तव्य पथ” का भव्य उद्घाटन किया।

Dharmpal Singh Rawat

GST परिषद की 51वीं बैठक, वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने किया उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व

Dharmpal Singh Rawat

एयर मार्शल संजीव कपूर ने भारतीय वायु सेना के महानिदेशक (निरीक्षण और सुरक्षा) [डीजी (आई एंड एस)] का पदभार संभाला।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment