राज्य समाचार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश में लगभग 22.25 करोड़ रुपए के निर्माण कार्य लोकार्पण किया।

देहरादून 17 मई 2023,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऋषिकेश में लगभग 22.25 करोड़ रुपए की लागत से चार धाम यात्रा के लिए बने रजिस्ट्रेशन ऑफिस कम ट्रांजिट कैम्प के साथ ही चन्द्रभागा नदी पर लगभग 4.71 करोड़ रुपए से निर्मित आस्था पथ के ऊपर सी.सी. मार्ग के निर्माण कार्य का भी लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान चारधाम यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत किए जा रहे सभी कार्यों का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने ट्रांजिट कैम्प में चिकित्सालय, पंजीकरण कार्यालय, पूछताछ एवं सहायता केन्द्र का अवलोकन किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं अच्छी रखी जाएं। यात्रियों के साथ शालीनता पूर्वक व्यवहार किया जाए। उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न राज्यों से यात्रा हेतु आए श्रद्धालुओं से बातचीत की एवं देवभूमि आगमन पर स्वागत किया।

 

Related posts

रक्षा मंत्री ने प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा का किया अनावरण

Dharmpal Singh Rawat

बड़ी ख़बर: परिवहन निगम ने ई-रिक्शा के नए रजिस्ट्रेशन पर लगाई रोक

Dharmpal Singh Rawat

CS ने दिए निर्देश, डीजल बसें होंगी बाहर, सिर्फ इन बसों की रहेगी एंट्री

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment