विज्ञान

विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में “राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार 2024” के लिए नामांकन/आवेदन आमंत्रित:पुरस्कारों की घोषणा 11 मई 2024 को होगी।

दिल्ली, भारत सरकार ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में “राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार 2024” की लिए नामांकन/आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार शोधकर्ताओं, प्रौद्योगिकी विदों और नवप्रवर्तकों को उनके उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रदान किए जाते हैं। पुरस्कार निम्नलिखित चार श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे। विज्ञान रत्न (वीआर) विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में जीवनकाल की उपलब्धियों और योगदान को मान्यता देने के लिए अधिकतम तीन पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। विज्ञान श्री (वीएस): विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान को मान्यता देने के लिए अधिकतम 25 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

विज्ञान युवा: शांति स्वरूप भटनागर (वीवाई-एसएसबी) पुरस्कार: विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में असाधारण योगदान देने वाले युवा वैज्ञानिकों की प्रतिभा को पहचान दिलाने और उन्‍हें प्रोत्साहित करने के लिए अधिकतम 25 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

विज्ञान टीम (वीटी) पुरस्कार: तीन या अधिक वैज्ञानिकों/शोधकर्ताओं/नवप्रवर्तकों की एक टीम को अधिकतम तीन पुरस्कार प्रदान किए जा सकते हैं, जिन्होंने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक टीम में काम करते हुए असाधारण योगदान दिया हो।

राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार 13 प्रक्षेत्र में दिए जाएंगे, जिनमें भौतिकी, रसायन विज्ञान, जैविक विज्ञान, गणित और कंप्यूटर विज्ञान, पृथ्वी विज्ञान, चिकित्सा, इंजीनियरिंग विज्ञान, कृषि विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी, और अन्य शामिल हैं।

गृह मंत्रालय के पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in/) पर 14 जनवरी 2024 से 28 फरवरी 2024 तक नामांकन आमंत्रित किए जाते हैं। सामान्य दिशानिर्देश और राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार का विवरण, पुरस्कार पोर्टल पर उपलब्ध हैं। इस वर्ष पुरस्कारों का संचालन विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) द्वारा किया जा रहा है।

पुरस्कारों की घोषणा 11 मई 2024 को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर की जाएगी। सभी श्रेणियों के पुरस्कारों के लिए पुरस्कार समारोह 23 अगस्त 2024 को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर आयोजित किया जाएगा।

 

Related posts

Dharmpal Singh Rawat

WHAT IS ISRAEL IRON DOME?

Dharmpal Singh Rawat

आपदा प्रबंधन के लिए आधुनिक तकनीक के उपयोग पर सम्मेलन।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment