राष्ट्रीय समाचार

साइको किलर की दहशत में बरेली, एक के बाद एक 9 महिलाओं की हत्या।

उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में इन दिनों एक ‘साइको किलर’ से करीब 250 गांव के लोग दहशत में है। यह हत्यारा महिलाओं को निशाना बना  रहा है। शाही और आसपास के इलाकों में एक ही तरीके से 9 महिलाओं की हत्या से खौफ का माहौल है। ‘साइको किलर’ महिलाओं का गला दबाकर उन्हें सारी से लटका के, श्रृंगार का सामान आसपास बिखरा देता है। अधिकारियों ने गूगल मैप से हत्या स्थल वाले गांवों को चिह्नित किया तो आरोपी की संभावित सक्रियता के लिहाज से 250 गांव दायरे में आए। मैपिंग से पता चला कि शाही, शीशगढ़ और फतेहगंज पश्चिमी के 30-35 किमी के दायरे में सभी वारदातें हुई हैं। शाही और आसपास के सटे इलाकों में महिलाओं की हत्या का सिलसिला जारी है। पुलिस ने एक संदिग्ध को नशे की हालत में हिरासत में लिया है। 20 नवंबर को शाही थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दुलारो देवी की हत्या भी गाला दबाकर की गई थी। उसका भी बिसरा प्रिजर्व किया गया है।

पिछले 6 महीने में 9 महिलाओं की हत्या हो चुकी है। जिसके बाद पुलिस हत्यारे की तलाश में जुटी है। ताजा मामला शीशगढ़ थाना क्षेत्र का है, जहां उर्मिला नाम की एक 55 साल की महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। महिला घर से खेत पर चारा लेने गई थी. जिसके बाद पुलिस का शक सीरियल किलर की तरफ जा रहा है। पुलिस की काई टीमें गठित की गई हैं।

Related posts

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने वायु सेना के उप प्रमुख का पदभार संभाला।

Dharmpal Singh Rawat

प्रधानमंत्री ने 1 लाख से ज्यादा युवाओं को सरकार में नौकरी के लिए नियुक्ति-पत्र दिए।

Dharmpal Singh Rawat

ट्रायल के लिए वंदे भारत ट्रेन देहरादून पहुंची:25 मई को सुबह 11 बजे रवाना होगी।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment