पुलिस राज्य समाचार

शक्तिनहर में कूदा बेटा, बचाने को पिता ने भी लगा दी छलांग, दोनों का नहीं लगा कोई सुराग

 

बेटा घर से नाराज होकर शक्ति नहर किनारे बैठा था। पिता वहां पहुंचे तो उन्हें देखते ही वह नहर में कूद गया। उसे बचाने के लिए पिता भी नहर में कूद गए।

देहरादून के विकासनगर में बुधवार रात ढकरानी कोर्ट पुल के पास पिता और पुत्र शक्तिनगर में कूद गए। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, जल पुलिस मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया। लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं लगा।

 

पुलिस के मिली जानकारी के अनुसार, शिव कुमार उर्फ सनी(30) पुत्र बालक राम निवासी हरिपुर विकास नगर अपने घर से नाराज आया था और शक्तिनहर किनारे बैठा था। जैसे ही उसके पिता उसे ढूंढने के लिए वहां पहुंचे तो उन्हें देखते ही वह शक्तिनगर में कूद गया। उसे बचाने के चक्कर में पिता बालक राम(58) भी शक्तिनहर में कूद गए। दोनों की तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश में लगभग 22.25 करोड़ रुपए के निर्माण कार्य लोकार्पण किया।

Dharmpal Singh Rawat

उत्तराखंड: राजभवन में राज्यपाल ने किया वर्षा जल संरक्षण प्रणाली का लोकार्पण 

Dharmpal Singh Rawat

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की योजनाओं से जुड़े हुए 43 लाभार्थियों को किया सम्मानित

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment