क्राइम समाचार पुलिस राज्य समाचार

साइबर अपराधों से बचने का उत्तराखंड पुलिस का अनोखा तरीका

 

साइबर अपराधों से बचने के कई तरीके आपने देखे होंगे लेकिन अब उत्तराखंड पुलिस ने एक नया तरीका इजात किया है। जो साइबर से बचने के लिए आपको जागरूक तो करेगा ही साथ ही ये रोमांच भरा भी होगा। आपको बता दे कि उत्तराखंड पुलिस ने साइबर फ्राड को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए उत्तराखंड साइबर कॉमिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शुरू किया है।

 

आइये इस ख़बर के साथ आपको समझाते हैं कि आखिर क्या है कॉमिक्स-आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ? दरअसल, आपको बता दे कि इस कॉमिक्स में एक काल्पनिक चरित्र है।सुपर कॉप चक्रेश।

वही हर सोमवार को यह कॉमिक्स प्रकाशित होगी। जहा आपके सामने होगी साइबर फ्रॉड से जुड़ी हुई एक कहानी। आपको बता दे कि ऐसा करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है। साथ ही आपको बताते चले कि वीडियो इस तरह का बनाया गया है कि इसे हर उम्र का व्यक्ति देख सकता है। और वीडियो का ड्यूरेशन भी 30 सेकंड से लेकर 50 सेकंड तक रखने का पुलिस ने प्लान बनाया है। और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ इस व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से भी प्रचारित किया जाएगा।

 

Related posts

VC MDDA बंशीधर तिवारी और टीम को मिली बड़ी सफलता

मंत्री रेखा आर्य ने 31 महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित किए

सात दिन में यमुनोत्री-गंगोत्री धाम दर्शन को पहुंचे रिकॉर्ड डेढ़ लाख से अधिक तीर्थयात्री

Leave a Comment