पुलिस मौसम राज्य समाचार

विकासनगर: SSP देहरादून ने किया भूस्खलन की चपेट में आए जाखण गांव का निरीक्षण

 

विकासनगर क्षेत्र में भूस्खलन की चपेट में आए जाखण गांव का डीआईजी/ एस0एस0पी0 देहरादून ने किया स्थलीय निरीक्षण, राहत एवं बचाव कार्यों के संबंध में अधीनस्थ अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश     

वही कल देर रात्रि पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा लांगा रोड विकासनगर में भूस्खलन की जद में आए जाखण गांव का स्थलीय निरीक्षण किया गया। आज दोपहर के समय हुए भूस्खलन में जाखण गाँव के 09 मकान तथा 07 गौशालाये पूर्ण रूप से जमींदोज हो गए, जिसमें कुल 16 परिवारो के 50 लोग रहते थे। घटना में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि या पशु हानि नहीं हुई है। सुरक्षा की दृष्टि से सभी प्रभावित लोगों को पछता गांव के स्कूल में बनाये राहत कैम्प में सुरक्षित रूकवाया गया है। मौके पर स्थानीय पुलिस द्वारा एस0डी0आर0एफ0 के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

Related posts

केंद्रीय पशुपालन मंत्री परुषोत्तम से सीएम धामी ने की भेंट, पशुचिकित्सा वाहन उपलब्ध कराने का किया आग्रह

ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर में गैस रिसाव : 34 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Dharmpal Singh Rawat

DM उत्तरकाशी की सख़्ती के बाद यमुनोत्री पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों, डंडी के निर्धारित संख्या

Leave a Comment