राष्ट्रीय समाचार

17वीं लोकसभा के 14वें सत्र और राज्य सभा के 262वें सत्र के दौरान लाए जाने वाले संभावित विधेयकों की सूचि

दिल्ली, संसद के शीतकालीन सत्र, 2023 की शुरुआत से पहले, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सदन में विभिन्‍न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ सरकार ने आज यहां एक बैठक की। केन्‍द्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शुरुआत में बताया कि संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार, 4 दिसम्‍बर, 2023 को शुरू होगा और सरकारी कामकाज की अनिवार्यता को ध्‍यान में रखते हुए, सत्र शुक्रवार, 22 दिसम्‍बर, 2023 को समाप्त हो सकता है। सत्र की 19 दिनों की अवधि के दौरान 15 बैठकें होंगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस सत्र के दौरान अस्थायी रूप से विधायी कार्य के 19 विषयों और 2 वित्तीय विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

केन्‍द्रीय संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि प्रक्रिया के नियमों के अंतर्गत संबंधित पीठासीन अधिकारियों द्वारा अनुमति दिए गए किसी भी मुद्दे पर सरकार सदन में चर्चा कराने के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने संसद के दोनों सदनों के सुचारु कामकाज के लिए सभी दलों के नेताओं से सक्रिय सहयोग और समर्थन का भी अनुरोध किया।

संसद के दोनों सदनों के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा उठाए गए मुद्दों को सुनने के बाद बैठक का समापन करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दे उठाने के लिए नेताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि सरकार संबंधित सदनों के नियमों के अनुसार और संबंधित पीठासीन अधिकारियों की अनुमति से इन सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। सर्व दलीय बैठक में तेईस राजनीतिक दलों के तीस नेताओं ने भाग लिया।

17वीं लोकसभा के 14वें सत्र और राज्य सभा के 262वें सत्र के दौरान लाए जाने वाले संभावित विधेयकों की सूची

I – विधायी कार्य:-

1. लोकसभा द्वारा पारित निरसन और संशोधन विधेयक,

2023.

2. राज्यसभा द्वारा पारित अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक,

2023.

3. राज्यसभा द्वारा पारित प्रेस और पत्र-पत्रिका

पंजीकरण विधेयक, 2023.

4. संविधान (जम्मू और कश्मीर) अनुसूचित जाति आदेश

(संशोधन) विधेयक, 2023.

5. संविधान (जम्मू और कश्मीर) अनुसूचित जन जाति

आदेश (संशोधन) विधेयक, 2023.

6. जम्‍मू और कश्‍मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक,

2023.

7. जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक,

2023.

8. भारतीय न्‍याय संहिता, 2023.

9. शभारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता,2023.

10. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023.

11. डाकघर विधेयक, 2023.

12. मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन

आयुक्तों (नियुक्ति, सेवा शर्तों और कार्यालय अवधि)

विधेयक, 2023.

13. बॉयलर विधेयक, 2023.

14. करों का अनंतिम संग्रहण विधेयक, 2023.

15. केन्‍द्रीय वस्तु एवं सेवा कर (दूसरा संशोधन)

विधेयक 2023.

16. जम्‍मू और कश्‍मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक,

2023.

17. केन्‍द्र शासित प्रदेश सरकार (संशोधन) विधेयक,

2023.

18. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली कानून (विशेष

प्रावधान)

दूसरा (संशोधन) विधेयक, 2023.

19. केन्‍द्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक,

2023

 

II – वित्‍तीय कार्य :-

1. वर्ष 2023-24 के लिए अनुदान की अनुपूरक मांगों  की प्रस्तुति, चर्चा एवं मतदान और संबंधित विनियोग  विधेयक पेश करना, चर्चा और पारित करना।

2. वर्ष 2020-21 के लिए अतिरिक्त अनुदान मांगें पेश  करना, चर्चा एवं मतदान तथा संबंधित विनियोग   विधेयक पेश करना, चर्चा एवं पारित करना।

Related posts

भारतीय सेना ने 76वां इन्फैंट्री दिवस मनाया।

Dharmpal Singh Rawat

पाकिस्तान में गिरने वाली भारतीय मिसाइल को लेकर केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को राज्यसभा में वक्तव्य दिया।

Dharmpal Singh Rawat

कर्नाटक हाईकोर्ट ने हिजाब विवाद में दाखिल की गईं सभी याचिकाएं खारिज की:इस्लाम में हिजाब पहनना जरूरी नहीं है।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment