अर्थ जगत

गौतम अडानी अब ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स सूची से बाहर।

देहरादून 31 जनवरी 2023,

दिल्ली : हिडेनबर्ग शोध की रिपोर्ट चर्चा में आने से अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों का गिरना लगातार जारी है। अदानी के शेयरों में भारी गिरावट के बाद प्रसिद्ध कारोबारी गौतम अडानी अब ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स की 10 सबसे अमीर लोगों की सूची से बाहर हो गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, सिर्फ एक हफ्ते में अदाणी ग्रुप की कुल संपत्ति में 84.4 अरब डॉलर की कमी आई है।

शेयर बाजार में सूचिबद्ध अदानी समूह की 7 कंपनियों के शेयरों में अप्रत्याशित गिरावट आई ई है। इनमें अदानी पोर्ट्स, अदानी विल्मर, अदानी ग्रीन एनर्जी और अदानी टोटल गैस जैसी कंपनियों के नाम शामिल हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स लिस्ट के मुताबिक, दुनिया के टॉप 10 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में कोई भी भारतीय नहीं है।

Related posts

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का एक सड़क दुर्घटना में दुखद निधन….

Dharmpal Singh Rawat

केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन तथा डेयरी मंत्रालय का मछली पालन सहकारी समितियों की क्षमता और भूमिका’’ पर वेबीनार का आयोजन हुआ।

Dharmpal Singh Rawat

Income Tax Return: इस तारीख से पहले भर लें 2022-23 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न, वरना देनी होगी पेनल्टी

Leave a Comment