राष्ट्रीय समाचार

प्रधानमंत्री ने ‘रामनवमी’ के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं।

देहरादून 10 अप्रैल 2022 ,

दिल्ली: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रामनवमी के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं और सभी के लिए सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट के माध्यम से कहा है कि, “देशवासियों को रामनवमी की ढेरों शुभकामनाएं। भगवान श्रीराम की कृपा से हर किसी को जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त हो। जय श्रीराम!”

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चैत्र नवरात्रि व रामनवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान से कन्या-पूजन कर विश्व के कल्याण एवं शांति की कामना की। उन्होंने नौ कन्याओं को भोजन भी कराया।

ट्विटर पर उन्होंने लिखा है कि, “भगवान राम हमारी आस्था के प्रतीक हैं, उनका आदर्श चरित्र हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। हमें मर्यादा पुरूषोतम भगवान श्री राम के व्यक्तित्व को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए”।

 

Related posts

क्या लोकसभा चुनाव लड़ेंगे , राज्यसभा मे रहते क्या किया काम, सुनिए क्या बोले अनिल बलूनी

Dharmpal Singh Rawat

146960 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य के भुगतान के साथ कुल 713 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद।

Dharmpal Singh Rawat

ISIS का इंडिया हेड हारिस फारूकी गिरफ्तार, देहरादून से है ये नाता

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment