अंतरराष्ट्रीय समाचार

भारत अमेरिका का सैन्य अभ्यास सी-ड्रैगन 23,

देहरादून 16 मार्च 2023,

भारतीय नौसेना का पी-8 विमान अमेरिका के ग्वाम में‘एक्सरसाइज सी-ड्रैगन 23’ में हिस्सा लेगा। यह अमेरिका की नौसेना द्वारा संचालित तीसरा सैन्य अभ्यास है, जिसमें लंबी दूरी वाले एमआर एएसडब्लू विमानों के लिये बहुपक्षीय एएससडब्लू अभ्यास किया जाता है।

सैन्य सूत्रों से बताया गया है कि, यह सैन्य अभ्यास 15 मार्च से 30 मार्च, 2023 तक चलेगा। इस दौरान सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेने वाले देश पनडुब्बी-रोधी संयुक्त कार्रवाई का अभ्यास करेंगे। इन सैन्य अभ्यासों की सघनता और दायरे को पिछले कई वर्षों के दौरान लगातार बढ़ाया जाता रहा है, ताकि उन्नत एएसडब्लू अभ्यास को शामिल किया जा सके।

अभ्यास के दौरान सी-ड्रैगन 23 की क्षमताओं की परख की जायेगी। इस सिलसिले में वह अन्य विमानों के साथ पानी के भीतर स्थित लक्ष्यों को भेदने का प्रदर्शन करेगा। इसके साथ ही आपस में विशेषज्ञता का आदान-प्रदान भी किया जायेगा। सैन्याभ्यास में पी-8आई भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व करेगा, जबकि अमेरिकी नौसेना का पी8ए, जापानी समुद्री आत्मरक्षा बल का पी1, कनाडा की शाही वायुसेना की सीपी 140 और कोरिया गणराज्य की नौसेना का पी3सी विमान हिस्सा लेगा।

इस तरह के सैन्य अभ्यास का उद्देश्य है मित्र नौसेनाओं के बीच बेहतर समन्वय और तालमेल बैठाना, जो उनके साझा मूल्यों तथा मुक्त व समावेशी हिंद-प्रशांत के लिये संकल्प पर आधारित है।

Related posts

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रह्मालीन राष्ट्रसंत महंत अवैद्यनाथ जी महाराज की मूर्ति का अनावरण किया।

Dharmpal Singh Rawat

भारत की दस लाख महिला आशा कार्यकर्ताओं को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सम्मानित किया है।

Dharmpal Singh Rawat

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वेलिंगटन न्यूजीलैंड के भारतीय उच्चायोग में भारतीय उच्चायुक्त सुश्री नीता भूषण से भेंटवार्ता की।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment