राष्ट्रीय समाचार

भारत के 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इंडिया गेट पर ध्वज फहराया।

देहरादून 26 जनवरी 2022

दिल्ली : भारत के 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के राजपथ पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इंडिया गेट पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। राष्ट्रपति ने देश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रगान के बाद राष्ट्रीय तिरंगे को 21 तोपों की सलामी दी गई। इसके बाद परेड की शुरुआत हुई।

इस अवसर पर सेना के चार एमआई-17 और एक वी-5 हेलीकॉप्टर ने तिरंगे और तीनों सेना के झंडों के साथ आसमान से राजपथ पर फूल बरसाए। इसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। ध्वज फहराने के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस के एएसआई बाबू राम को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। पूंछ के रहने वाले बाबू राम ने 29 अगस्त 2020 को श्रीनगर के पंथा चौक पर आतंकी हमले में घिरे पहले लोगों को उनके घरों से सुरक्षित निकाला, फिर अपने साथी को बचाया था और तीन आतंकियों को मार गिराया था। इस दौरान वे शहीद हो गए।

राजपथ पर जोशीले धुनों के बीच ‘नारी शक्ति’ की झलक भी देखने को मिली, जब राफेल की एकमात्र महिला फाइटर शिवांगी सिंह ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सलामी दी। इसके अलावा राजपथ पर देश की विविध संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए अलग-अलग राज्यों की झांकी भी प्रदर्शित की गई।

Related posts

भारत-आसियान डिजिटल कार्य-योजना 2022 को मिली मंजूरी।

Dharmpal Singh Rawat

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “मन की बात” की 109वीं कड़ी का संबोधन।

Dharmpal Singh Rawat

मुख्यमंत्री से मिलकर तीर्थ पुरोहितों ने किया आंदोलन स्थगित करने का फैसला 

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment