उत्तराखंड तथ्य

महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में जलाभिषेक।

देहरादून 18 फरवरी 2023,

महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं ने शिवालयों में जलाभिषेक, पूजा अर्चना की। कौलागढ़ देहरादून स्थित प्रसिद्ध श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर, शिव मन्दिर कुठाल गेट, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर समेत दूनघाटी के सभी शिवालयों में प्रातः से ही महारुद्राभिषेक के बाद जलाभिषेक शुरू हो गया। सभी शिव मन्दिर “हर हर महादेव के उद्घोष से गुंजायमान रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज महाशिवरात्रि पर चकरपुर, उधम सिंह नगर स्थित वनखंडी महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना कर मंदिर परिसर में मेले का शुभारंभ भी किया।

इस दौरान जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, उप जिलाधिकारी रविंद्र बिष्ट एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महाशिवरात्रि के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं है। अपने एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा कि, “सभी देशवासियों को महाशिवरात्रि की अनंत शुभकामनाएं। “हर-हर महादेव!”

Related posts

मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल का हैरतंगेज प्रदर्शन।

Dharmpal Singh Rawat

“श्रीराम शर्मा प्रेम स्मृति सम्मान” वरिष्ठ राज्य आन्दोलन कारी व जननेता विवेकानंद खंडूरी को प्रदान किया जाएगा।

Dharmpal Singh Rawat

“उत्तराखण्ड कला दर्शन” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment