मनोरंजन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से केन्द्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने भेंट की।

देहरादून 01 नवंबर 2022,

आज सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से केन्द्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने भेंट कर प्रदेश में फिल्म निर्माण, गीत संगीत, नाट्य संस्कृति एवं साहित्य की अनेक विधाओं को बढ़ावा देने से सम्बन्धित विषयों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने उत्तराखण्ड को देवभूमि के साथ संस्कृति, साहित्य एवं कला की भूमि बताते हुए राज्य में इन विधाओं को विस्तार दिये जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में फिल्म सिटी खोलने के विचार को भी आगे बढ़ाये जाने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने राज्य में साहित्य एवं ललित कला केंद्रों की सम्भावनाओं पर ध्यान देने को कहा है ताकि राज्य के युवाओं को फिल्मों के साथ ही साहित्य एवं लोक संस्कृति एवं लोक कला की विभिन्न विधाओं से जुड़ने का अवसर मिल सके।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने निर्माणाधीन कल्चरल सेन्टर एवं म्यूजियम को शीघ्र अन्तिम रूप देने के साथ ही इसके प्रभावी उपयोग की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, निदेशक संस्कृति सुश्री बीना भट्ट, उप निदेशक नितिन जोनपुरी के साथ अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

All We Imagine as Light’ – India-France co-production creates history at the 77th Cannes Film Festival.

Dharmpal Singh Rawat

मसूरी में 26 दिसम्बर से 30 दिसम्बर 2022 तक विन्टरलाईन कार्निवाल आयोजन।

Dharmpal Singh Rawat

गढ़वाली फिल्म “पधानी जी” का प्रोमो लॉन्च।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment